ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Friday, June 15, 2012

बातें 'प्रीति' की बेमानी हैं


दिल  में  मेरे  हो,  हो  मेरे  नहीं
कैसी  ये  इस  दिल  की  कहानी  है
कहते  हो  हूँ  तेरा, तेरा  पर  नही
सुनकर  इस  दिल  को  हैरानी  है

समझाती  हूँ  बहुत  सुनता  नहीं

कैसी  दी  ये  दिल  ने  परेशानी  है
कहे  है, है  ये  प्यार  मानता  नहीं
कैसे  अब  कहूँ  दिल  ये  नादानी  है

नेह  है, है  पर  जताना  नहीं

बात  तुझे  दिल  ये  बतानी  है
वो  तो  दे, देना  तू  वो  ताना  नहीं
कहते  हैं  मुझे,  दिल, तू  दीवानी  है

दिखाए  सपने  पर  पूरे  करें  नहीं

ये  रीत  जग  की  दिल  तो  पुरानी  है
मैं  उनके  दिल  में  हूँ, हूँ  या  नहीं
बातें  'प्रीति' की  दिल  ये  बेमानी  हैं

3.20pm, 14/6/2012

10 comments:

  1. वाह ... बहुत ही बढिया

    ReplyDelete
  2. दिखाए सपने पर पूरे करें नहीं
    ये रीत जग की दिल तो पुरानी है
    मैं उनके दिल में हूँ, हूँ या नहीं
    बातें 'प्रीति' की दिल ये बेमानी हैं

    लाजवाब एहसास!


    सादर

    ReplyDelete
  3. aap ki baaten such mai beamaani hai.

    ReplyDelete
  4. आपकी किसी नयी -पुरानी पोस्ट की हल चल बृहस्पतिवार 21 -06-2012 को यहाँ भी है

    .... आज की नयी पुरानी हलचल में .... कुछ जाने पहचाने तो कुछ नए चेहरे .

    ReplyDelete
  5. वाह ... बेकरार प्रेम की झलक मिलती है इस रचना में ... बहुत खूब ...

    ReplyDelete
  6. बहुत सुन्दर भावभीनी रचना....

    ReplyDelete
  7. I read your post interesting and informative. I am doing research on bloggers who use effectively blog for disseminate information.My Thesis titled as "Study on Blogging Pattern Of Selected Bloggers(Indians)".I glad if u wish to participate in my research.Please contact me through mail. Thank you.

    http://priyarajan-naga.blogspot.in/2012/06/study-on-blogging-pattern-of-selected.html

    ReplyDelete

Thanks for giving your valuable time and constructive comments. I will be happy if you disclose who you are, Anonymous doesn't hold water.

आपने अपना बहुमूल्य समय दिया एवं रचनात्मक टिप्पणी दी, इसके लिए हृदय से आभार.