ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Wednesday, February 27, 2013

khamoshi ख़ामोशी



इससे  बड़ी  सजा  क्या  देगा  कोई  खुद  को 
वो  सामने  हो, रजा  भी  हो, आरजू  भी  हो

पलकें  नम  हो, फिर  भी  ख़ामोशी  हो,
हाथों  में  कम्पन  हो, होंठों  पर  दुआ  हो

दिल  मचले, रूह  तड़पे  फिर  भी  ख़ामोशी  हो,
वो  पुकारें, रूह  के  लब  हिलें  पर  ख़ामोशी  हो
जान  जाये,  वो  सामने  हो, फिर  भी  ख़ामोशी  हो,
पथरायी  झुकी  आँखों  में  सदा  के लिए  ख़ामोशी  हो
3.19 pm, 27/2/2013 

Friday, February 15, 2013

rut mohabat ki रुत मोहब्बत की


मेरी  इबादतें  मेरी  दुआ  में  शामिल  तू  हरपल  है
लोग  कहते  हैं  तेरे  चेहरे  के  नूर  में  दुआ  रोशन  है

10.32pm, 11/2/2013


 भरोसा किया है तो ऐ दिल न डर बिछोह से  
सुनते हैं प्यार वैसे ही ठहर जाता है बिछोह में
2.20pm, 12/2/2013





बूंद जो आसमान  से  बरस  कर  मिटटी  में  मिल  जाये
वहीँ  बूंद  फिर  जीवन  के  रूप  में  फसलों  में  लहलहाए

8.50pm

चेहरे  की  उदासी  में  एक  लकीर  देखी  मुस्कराहट  की
छिपी  है  बदली  में  पर  फिर  आएगी  रुत  मोहब्बत  की

10.31pm
13/2/2013

Monday, February 11, 2013

na bhaye ना भाए



दरवाजे  बंद  हुएउनके  दिल  के  झरोखों  में  नए  दिए  जल  गए
आंसुओं  से  भरी  पलकें  लिए  झिलमिलाती  रौशनी  देखते  रह  गए
12.11 am 1/2/2013



हमें  न  इश्क  भाता  है  न  ये  मौसम-ए-इश्क
ऐ  दिल  चल  दूर  विरानों  को  ठिकाना  बना  लें

 5.08pm, 9/2/2013


नहीं  मुमकिन  एक  सा  होना
माना  हर  पल, हर  किसी  के  लिए 
पर  चाहता  कौन  है  तुम  मिलो 
सबसे  वही  लगाव  वही  शिद्दत  लिए

5.35pm
9/2/2013