ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Sunday, April 28, 2013

Jimmedar main hun जिम्मेदार मैं हूँ






तुम  जी  लिए  बिन  मेरे
मिटा  दिए  शब्दों  के  घेरे 
मैं  अग्नि  सा  तपता  रहा
बस  दूर  से  तकता  रहा


जिस  गली  हुई  आँख  नम
उस  गली  से  मुड़  लिया
किस  नगर  अब  जायें  हम
हर  गली  से  है  मोड़  लिया


तुमने  कहा  कुछ  नही  बदला
क्या  सच  नहीं  है  बदला
है  याद  कहो  कितनी  चाँद  रात  रहे  मुझ  बिन
हरी  चरणों  में  किये  अर्पित  कुसुम, गिने  दिन  


अब  लौटूं  भी  तो  कहाँ
मुझपर  बंद  द्वार  किये  वहां
तुमने  कहा  है  यहाँ-वहां  शांति 
हूँ  मौन  दे  दी  तुम्हे  तुम्हारी  शांति 


अब    सतायेंगे  तुम्हे  मेरे  सवाल
  खोजने  पड़ेंगे  हृदय  में  जवाब
मेरे  नम  नैन    करेंगे  कोई  बवाल
हो  खुश  कभी    होंगे  सवाल-जवाब


मैंने  जो  खोया-पाया  था  मेरा  किया 
नेह  भरा  दिल  क्यूँकर  तुमको  दिया
जिम्मेदार  मैं  ही  हूँ  सच  कहा  तुमने  
नेह  पुष्प  कुचला  अच्छा  किया तुमने 
11.36am, 23/4/13

Thursday, April 25, 2013

I- a known stranger

an old write -edited



O’ how much I crave for your love
Love which never came my way

That tenderness of your eyes
whispering " Yes, you are mine
"


The touch of belongingness

I feel and dream myself as  yours
But you seem strangely distant
to me
You enjoy around with everyone
You, too compassionate to others
While you are oblivious to me
 


I remain behind shadows
my touch fearing disapproval

As, I am still a stranger

A Known Stranger

Saturday, April 6, 2013

maun मौन



मौन  में  मचलता  मेरा  मन 
मौन भाव  बरखा  बरसे
मौन  भरे  बयार  बहे
वाणी  विचरते  विहग  की  मौन
पेड़ों  पर  पीत  पत्रावली  मौन
नीली  नीरयुक्त  नदिया  मौन

मौन मचलते  मेघ  मंडराए
चमकी  चपला  चपल  मौन
चले  चन्द्र  चंचल  मौन
मौन  धीरज  धारे  धरा
मौन  सागर  संगीत  सगरा
मौन  तड़पता  तूफ़ान  ठहरा

मौन  मिलती  मधुर  मुस्कान
कुसुम कली  का  खिलना मौन 
कलपे  कोरी  कल्पना मौन
मौन निहारें  नेह्भरे  नयन
मौन  गहराया  घनघोर  गहन
मौन  आक्रोशित  आहत  आत्मन

मौन  मिलेगा  मेरा  मृतप्राय  मन

12.43am, 20/3/2013