ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Monday, January 27, 2014

mere mitra-2 ....मेरे मितरा-2


वो  दिया  जो  प्रज्ज्वलित  हुआ  मन  में
धुंआ  धुंआ  सा  क्यूँ  कर  भर  गया  मुझमें

2.56pm, 27 jan 14


मेरे मितरा

बड़ी  जिद्दी  हो  आखिर  क्या  हासिल  इस  चुप्पी  से
बहुत  दिन  हुए  छोडो  ना  नाराजगी, कहा उसने 
सच  कहा,  कुछ  हासिल  नही,  इस  चुप्पी  से
सिवा  तड़प  के, आंसू  के,  इस  जुदाई  की  पीड़ा  के

मैं  क्या  करूँ पर,  तुम्ही  कहो 
संग  मेरे  होकर  भी  भटकते  हो
गैरों  की  राह  दिन  रैन  तकते  हो
करीब  ला  कर  बेदर्दी  से   झटकते  हो  

कहते  हो  ना  करूँ  शिकायत मैं
पींग  भरो  जब  तुम  वहाँ  झूलों  में
कि  तब  लौट  आओगे  तुम  पास  मेरे
पर  कहो  क्यूँ  है  ये  लगते  फेरे  तुम्हारे  
जब  मैं  हूँ  दिल  के  इतने  करीब  तुम्हारे


कहते  होतुम  हमारे, हम  तेरे
फिर  क्यूँ  चाहते  हो,  रहे,  गैर  घेरे
देते  हैं  दर्द,  भरते  हैं  अग्नि  मेरे  दिल  में
करते  हो  यूँ  दूर  और  ना  रह  सकूँ  दूर  मैं

कहा  तुमने  मुझे  ना  कहना  क्या  कर  दिया
तुम ही  कहो  ना  मुझसे  तुमने  क्या  ना  किया
मैं  चुप  रही,  पर,  आँखों  ने  पढ़  लिया
जानते  हो  दिखा  जो, दिल  पर  क्या  किया

और क्या  चाहूंगी  मितरा  तुमसे  मैं
एक  तेरी  चाह  के  सिवा  और  क्या  है
तुमसे  दूर  या  करीब  आंसू  मिलते  हैं
तुम  ही  कहो  अब  करूँ  क्या  मितरा  मैं
ना  जी  सकूँ  ऐसे  और  जीना  भी  चाहूँ  मैं
4.14pm 24 jan 14

Thursday, January 23, 2014

mere mitra .. मेरे मितरा







बग़ावत  करनी  पड़ेगी  ये  जीने  नही  देते  हैं
ख्याल  मेरे  जब  देखो  तुमसे  लिपटे  रहते  हैं

गुनाह  किया  है 
ये  अक्सर  मैंने
तुमपर  लिखा  कुछ
तुम्हे  ही  नही  सुनाया
4.40pm, 15 jan


तुमने  साथ  निभाने  केहंसी  देने  की  सौं  को  भले    निभाया
ना  मनाने  कीदूरी  करने  की  बात  को  मेरे  मितरा  खूब  निभाया
8.05pm

बीता  एक  पखवाड़ा  तुम्हे  सुने
ना  सुना  भले  पर  याद    आते
यूँ  सोचों  में  हरदम    समाये  रहते
मानते  तुम्हे  इस  दिल  से  भी  दूरी  निभाते
8.15pm

वफ़ा  में  भले  रही  जरा  सी  बेवफाई
बेवफाई  तुमने  मितरा  दिल  से  निभायी
8.48pm 17jan 2014

हमने गम में भी वो रिश्ता निभाया है
जिसे तुमने ख़ुशी में ख़ुशी से ठुकराया है

3.10pm, 18 dec, 13