ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Sunday, March 30, 2014

tum.... तुम






ऐसा ना हो कि ये बारिश अब थमे ना
उस दलदल में मेरा वजूद खो जाये ना
7.10pm
आँखों से बरसात छुपा तो लेंगे हम
पर दिल की जमीं अब सूखती ही नहीं
7.15pm
तेरी याद आती है तो सिहर उठते हैं हम
ना रो पाते हैं और ना मुस्कुरा पाते है हम
7.22 pm
इन आँखों से जो तुम बस गए दिल में

अब रौशनी कोई इन नजरों को भाती नहीं
7.34 pm
तुम परसों थे, कल थे, अब दिल में हमेशा रहोगे
नफरत खुद से होगी लेकिन तुमसे बस प्यार करेंगे

7.36 pm, 8 feb 14

Tuesday, March 25, 2014

Tumahra pyar तुम्हारा प्यार





चलो  अपने  प्यार  को  एक  नयी  संवरी  छवि  दें
तुम  ऐसे  मिलो  मुझसे  जैसे  नई-नई  मोहब्बत  है
  
 [3pm, 17feb, 14]
आओ  अपनी  पहचान  को  मनभावन  रूप  दें
ऐसे  मिलो  आकर  बिछुड़ा  दिल  बरसों  बाद  मिला  है


सजाओ  इन  राहों  को  अब  सुनहरी  सी  मंजिल  दें
मुझे  अब  उस  राह  ले  चलो  जहाँ  साथ  छूटे  नहीं  है


लाओ  ये  हाथ,  मेरी  लटों  में  उँगलियाँ  यूँ  फिराओ
लगे  इनकी  उलझन  जिंदगी  की  गांठों  को  सुलझाए  है


सुनो  फिर  एक  बार  मेरा  हाथ  यूँ  कसकर  थामो 
जैसे  धड़कन  जिंदगी  के  लिए  सांस  की  डोर  थामे
  है
3.16pm, 19 mar, 14

Sunday, March 23, 2014

tere pyar mein तेरे प्यार में



 

तेरे  प्यार  में  दिन  रात  का  ये  हाल  हुआ
तेरे  संग  देर  रात  तक  जागे, हाँ  साथ  दिया
अब  तेरे  साथ  की  आदत  ने  मेरा  साथ  दिया

तुझपर  ही  विश्वास  किया  तभी  तो  मुझे  प्यार  हुआ
नहीं  होता  कहीं  प्यार, बात  अपनी  को  असत्य  किया
तेरे  वादों  की  सत्यता  को  ही  माना  तुझसे  प्यार  किया

दिल  का  लगाना  भी  कभी, कहीं  खेल  हुआ
तुझसे  बंध  कर  अब  मेरा  सुख  तेरा  बिन  कहाँ
तू  मुझमें  इतना  समाया  कि  अब  अपनी  होश  कहाँ
7.40pm, 2 mar, 14