ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Friday, July 22, 2011

मेरे पापा को मुझ पर गर्व है


मितभाषी  हैं  पापा  मेरे
मुस्कान  उनके  चेहरे  पर  खेले
बचपन  में  लड़ती  थी  उनसे
पापा  बात  करो  ना  मुझसे
बस  मुस्कुरा  भर  वो  देते
सर  हाथ  वो  रख  देते
जब  भी  सर  में  दर्द  होता
उनकी  गोद  मेरा  सर  होता 
कभी  न  जाना  अभाव  क्या  है 
त्याग  कितना  उन्होंने  किया  है 
खरीददारी  थे  वो  न  करते
बिन  कहे  मगर  भांपा  करते
क्रीम  मेरे  लिए  लाया  करते
सिनेमा  जाने  वो  दिया  करते 
समय  ने  फिर  ली  अंगडाई 
परीक्षा  की  कठिन  घडी  आई 
थी  पर  न  कभी  अकेले 
पापा  थे  सब  परेशानी  झेले 
बच्चों  की  तकलीफों  ने  होगा  तोडा 
पर  मुस्कान  ने  हमारा  साथ  न  छोड़ा 
समय  शरीर  पर  घाव  तो  दे  पाया 
पर  मन  को  मेरे  छू  न  पाया 
माँ-पापा  का  सबल  सहारा 
भाइयों  का  प्रोत्साहन  सारा 
मुस्काते  थे  होंठ  जो  मेरे 
थी  मुस्कान  पापा  की  मेरे
बढ़ती  रही  जीवन  की  राह
बाधाएँ रोक  सकी न  प्रवाह
आज  मुझसे  हैं  सब  दम  भरते
पापा  मेरे  चुप  से  हँसते
करते  हैं  प्रशंसा  मेरी  हरपल
पर  मैं   पापा  की  छाया  केवल
भेद-विभेद  न  कभी  बताया
प्रेम भाव   ही  सदा  सिखाया 
जाना  हिन्दू-मुस्लिम  मैंने  ऐसे 
राम  श्याम  दो  भाई  जैसे 
अपना  मान  रखना   सिखाया 
दूजे  का  सम्मान  समझाया 
कैसे  द्वेष  फिर  मुझमें  भर  जाए 
पापा  ने  जहाँ  स्नेह  पुष्प -खिलाए 
चाहा  पापा  ने  भी  था  दिल  में 
बच्चे  छूएं  बुलंदियाँ  जग  में
सपनों  में  वो  रंग हम  भर  न पाए
पापा  हमारे  फिर  भी  हैं  मुस्काए 
जैसा  जीवन  जिया  है  मैंने 
जो  भी  खोया  पाया  जीवन  में
पापा   का  दिया  आत्मबल  है
जिससे  जीवन  जिया  हरपल  है 
बिटिया  से  घर  घर  है 
अपनी  बिटिया  पर  गर्व  है 
यही  मुस्काते  वो  कहते  हैं 
पर  पापा  मेरे  मेरा  गर्व  हैं 
11:56 a.m., 10/8/10

Monday, June 13, 2011

एक कहानी अधूरी


मैं सोच  में  रही  वो  बात  करेंगे
वो  आस  में  रहे  हम  याद  करेंगे
यूँ  सोचते  अर्सा  बीता, गए  तरस
आस  को  आस  लगाये  बीते  बरस

कब  ये  दूरी,  राहों  में,  पसर  गई
तस्वीरों  में  जम, धूल  की  परत, गई
बस  दो  हाथ  की  ही  तो थी  दूरी 
और  ना  ही  कोई  भी थी  मजबूरी 


समय  बीतता  गया  बढ़ती  गई  दूरियाँ
बढ़ती  गई  जो  न  थी  कहीं  भी, मजबूरियाँ
न  सोच  टूटी  न  आस  हुई  पूरी
रह  गई  एक  कहानी  फिर  अधूरी
12:51am, 10/10/10

Tuesday, May 3, 2011

Let Peace Prevail


Hatred begets hatred and has multitude of backlash. Revenge can never bring in peace. For peace, though at times strength is needed but it is not the strength of hatred or physical violent power. It needs the power of rational thinking, of not becoming animal while seeking to get even. 

Celebration of death is never ‘human’. With his death the evilness of his soul is gone. But celebration, it seems weird, cannibalistic. 

Let us be in peace, at least now, with others and with ourselves. Let us begin seeking peace within ourselves and let it spread its wings far and wide. 

Let peace prevail.

Thursday, April 7, 2011

हृदय को बसेरा बनाए हैं


तुम्हारे शब्द मौन, पर
मेरे
कानों में गुनगुनाते हैं
स्पर्श
ठहरे पवन मानिंद, पर
मुझे
गर्माहट से भर जाते हैं

हैं
नहीं बाहें मुझे थामे, पर
जीवन
संघर्ष में साथ ही हैं
कदम
नहीं चल रहे संग, पर
सह
-कदम चल रहे हम साथी हैं

नयनों
को है नहीं दरस, पर
नैनों
में हर क्षण समायें हैं
नहीं
हैं वो करीब मेरे, पर
हृदय को बसेरा बनाए हैं
translated on 2 April, 2011
read in English - http://prritiy.blogspot.com/2011/03/you-with-me.html

Monday, April 4, 2011

went missing


you went missing
no reminiscing?
did it never strike
feelings, walled by dike?

wilted is bud, once bloomed
bliss on the face, doomed
the stars that joyously twinkled
now a memory, how sparkled

dark, the colour of sky
earth's tears, never dry
mountain hides stream
affection, now dream

darkness leaves skies

far, the sun does rise
but living seemingly vain
happiness, O! a feign!

translated 3 apr, 2011
[हिंदी रूपांतरण - http://prritiy.blogspot.com/2011/04/1019-pm-3122010.html]

सूनी सगरी नगरी है




तुम चले तो गए
क्या पीछे छोड़ गए
क्या कभी ना सोचा होगा
दिल, ना जाना होगा?

वो फूल जो खिला तुमसे

वो चेहरा जो दमका तुमसे
वो मचलते दमकते तारे
तुम बिन खोये सारे

गगन है अब गहरा नीला

है धरा का आँचल गीला
शैल है छुपाये जल
प्रीत के खोये पल

सुबह अब भी होती है

रात लालिमा खोती है
पर सूनी सगरी नगरी है
और जीवन खाली गगरी है

10:19 pm, 3/12/2010
(English Translation-http://prritiy.blogspot.com/2011/04/you-went-missing.html)