ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Tuesday, July 7, 2015

kyun pyar क्यों प्यार



वो कहते मुझसे क्यों इतना प्रेम है
सब कहते क्यों उससे इतना प्यार है
व्यथित पूछूँ प्रेमदेव से क्यों इतनी प्रीत है

क्या कहूँ मैं तो नहीं जानूं इसका उत्तर
पूछूँ तुमसे इस जगसे मुझे दे दो प्रत्युत्तर
क्यों नेह कर हुई नजरों में तुम्हारी कमतर

क्यों हृदय को है इतनी उनकी लगन
वो तो हैं जीवन की रंगीनियों में मगन
क्यों भर गयी स्नेह भरे जीवन में अगन

चित्कार करता मन क्यों इतनी वेदना है
असहनीय अब पीड़ा में इस तरह जीना है
छलकती प्रणय पीर नीर से भरी नेत्र गागर है

व्यथित हो पूछूँ तुमने फैलाया वो मायाजाल
किस कदर उलझ गयी मैं हो गयी देखो बेहाल
तुम ही कहो ना क्यों तुम्हारी 'प्रीति' में मेरा ये हाल
@prritiy, 10.47 pm, 5 july 2015

Thursday, May 14, 2015

toota dil टूटा दिल


काश  ये  जिंदगी  खत्म  हो  गई  होती  ये  जुदाई  न  होती.....
तो  लिखते  लिखते  ये  झुकी  हुई  पलकें  यूँ  भीगी  न  होती.....

@prritity 6.52pm, 11 may, 2015

तेरे रोज के प्रपंच मेरे इन रिसते घावों को हरा रखते है
न बदलेगा अभिघातों का चलन हृदय को आँखें दिखाती हैं

11.52am, 11 may 2015

कभी  तो  वो  हमारे  हुए  होते  तो  हमें  यूँ  न  खोते
कभी  तो  हमारी  कद्र  को  माना  होता  तो  नहीं  खोते .. नहीं   खोते ....

@prritity 2.21pm, 11 may, 2015

उसने  हमें  संभाला  कहने  को  बड़े  जातां  से
फिर  यूँ  टुकड़े  किये  कि  रह  गए  बिखरे -बिखरे  से

@prritiy 1.13pm, 11 may, 2015

होता  यही  है  मोहब्बत  के  जहाँ  में
बुझाता  वही  है  जलता  दिल  जिसके  प्यार  में

@prritiy, 5.31pm, 7 may, 2015


वो  तो  पल  भर  में  तोड़  गए  हर  रिश्ता
जैसे  कोई  बोझ  पटक  दिया  हो  जमीं  पर

@prritiy, 11.58am, 7 may, 2015

ऐसे  टूट  कर  बिखरे  हैं  दिल  के  आईने  के  शीशे
हर  इक  टुकड़ा  नश्तर  सा  मुझे  चुभता है  रात  दिन

@prritiy 10.24pm, 6 may, 2015

Kaash ye jindagi khatam ho gai hoti ye judai na hoti.....
To likhte likhte ye jhuki hui palkein yun bheegi na hoti.....
@prritity 6.52pm, 11 may, 2015

Tere roj ke prapanch mere in riste ghaavon ko hara rakhte hai
Na badelega tere abhighaton ka chalan hriday ko aankhein dikhati hain
11.52am, 11 may 2015

kabhi to vo hamare hue hote to hame yun na khote
kabhi to hamari kadr ko mana hota to nahi khote.. nahi  khote....
@prritity 2.21pm, 11 may, 2015

usne hame sambhala kehne ko bade jatan se
fir yun tukde kiye ki reh gaye bikhre-bikhre se
@prritiy 1.13pm, 11 may, 2015

hota yahi hai mohabbat ke jahan mein
bujhata vahi hai jalta dil jiske pyar mein
@prritiy, 5.31pm, 7 may, 2015


vo to pal bhar mein tod gaye har rishta
jaise koi bojh patak diya ho jameen par
@prritiy, 11.58am, 7 may, 2015

aise toot kar bikhre hain dil ke aaine ke sheeshe
har ik tukda nashtar sa mujhe chubta hai raat din
@prritiy 10.24pm, 6 may, 2015

Thursday, January 8, 2015

barson baad बरसों बाद



​
द्वार खुले छोड़े थे मैंने तुम्हारी बाट जोहते हुए
देखो तो उड़ कर पत्तों की ढेर ने द्वार बंद कर दिया
अब तुम न देख पाओगे इस पार मेरे बिखरे केशों को
न कभी मेरी तकती आँखों में भरी आंसुओं की झड़ी को 


जान न पाओगे मेरे सारे दिन तुमने कितने स्याह किये
मेरी सूनी रातों से कितने सतरंगी स्वप्न तुमने छीन लिए
ये भी न सुन पाओगे मेरी सिसकियों ने फिर भी प्रार्थना की
तुम्हे अपने लिए माँगना चाहा पर फिर होंठों ने चुप्पी भर ली 


आज भी चुप से तुम्हारी छवियों को घंटों निहारती रहती हूँ
तुमसे ढेरों बातें करती हूँ, तुम्हारी ही बाँहों में रोती हंसती हूँ
तुमने पहले उस दर्द से छीना फिर मुझको मुझसे छीन लिया

फिर 'प्रीति' से कहके इंकार किया कि तुमने कुछ भी न किया

आज भी मैं तुमसे हाँ तुमसे बहुत प्रेम करती हूँ
 6.38pm, 7 jan, 14

Monday, December 22, 2014

pagalpan kya hota hai पागलपन ​ क्या होता है


पागलपन ​ क्या  होता  है
तुमको  मैं  बताऊँ  क्या

तुम  कह  दो  मुस्कान  चाहिए
मैं  कह  दूँ  मंजूर  है

तुम  कह  दो  जान  चाहिए
मैं  कह  दूँ  मंजूर  है

तुम  कह  दो  ईमान  चाहिए
मैं  कह  दूँ  मंजूर  है


पागलपन  क्या  बना  देती
तुमको  मैं  बताऊँ  क्या

तुम  गैरों  संग  नाचते
मैं  छुप  कर  रो  लेती  हूँ

तुम  झूठ  बन  जाते  हो
मैं  छुप  कर  रो  लेती  हूँ

तुम  मुझे  भुला  देते
मैं  छुप  कर  रो  लेती  हूँ


​पागलपन  क्या  करा  देती
तुमको  मैं  बताऊँ  क्या ​

तुमको  तितिलियों  की  चाहत
मैं  बाँहों  की  तितली  बन  जाऊं

तुमको  गैरों  की  चाहत
मैं  स्वयं  गैर  बन  जाऊं
​​
​तुमको  जख्म  देने  की  आदत
मैं  खुद  को  छलनी  कर  जाऊं ​


पागलपन  क्या  होती  है
तुमको  मैं  दिखलाऊँ  क्या

तुम  कहो  तुम्हे  दासी  चाहिए
मैं  स्वयं  को  प्रस्तुत  कर  दूँ

तुम  कहो  तुम्हे  दूरी  भाती
मैं  खुद  को  ओझल  कर  दूँ

तुम  कहो  तुम्हे  आजादी  भाती
मैं  अपनी  रूह  आसमान  कर  दूँ
1.23pm, 18 dec, 14

Friday, December 12, 2014

तुम मैं

 
तुम  बैठे  इक  शिला  पर,  निहारते  प्रकृति
मैं  तुम्हारे  घुटनों  पर  सर  टिकाये  बैठी  होती
हवा  मेरी  लटों  से  खेलती  उन्हें  बारम्बार  उलझाती
यूँ  खोये  खोये  तुम्हारी  उँगलियाँ  मेरी  लटें  सुलझाती

सुनहरे  रथ  पर  सवार  उसने  तुम  पर  किरणें  वारी
मन  मुदित  मेरा  होता   देख  प्यारी  वो  छवि  तुम्हारी
काश  गुजर  जाती  यूँ  ही  तुम्हे  निहारते  जिंदगी  सारी
उस  पल  पर  कर  दूँ  अपनी  सारी  जिंदगी  ख़ुशी  से  वारी

साँझ  की  बेला  का  भ्रमण  थाम  मेरा  हाथ
कुसुमदलों, हरे-पीत  पत्रों, तितलियों  का  साथ
बयार  संग  मेरी  लटों  तुम्हारे  कपोलों  की  बात
तुम्हारे  गीत  से  तरंगित  गाता  मेरा  हृदय  साथ

श्याम  चूनर  सजा  नभ  का  मन  मोहना
तारों  का  खेल  देखना  संग  तुम्हारे  हृदयमोहना
मेरे  मन  की  पीर  तुम्हारी  बातों  का  सब  हर  लेना
तुम्हारे  होंठों  पर  मुस्कान  सजी  रहे  मेरा  दुआ  करना

कहने  को  कितना  सादा  सा  है  मेरा  ये  सपना
कि  तुम  बस  तुम  ही  कहते  मुझे  सदा  ही  अपना
पर  ये  रह  जायेगा  बस  मेरी  भीगी  आँखों  का  सपना
उन  पलों  को  समेट  लूँ  एक  बार  तुम  कहो  जो  अपना

1.58pm, 12 dec, 14


Wednesday, November 26, 2014

bas maanvi banne do बस मानवी बनने दो

कहते  हैं   सम्मान  करते  हैं
बहुत  ऊँचा  एक  स्थान  दिया  है

पुरुष  देता  है  यूँ  देवी  नाम
या  समझते  खेलने  की  वस्तु  तमाम

कहे  वो  जिसे  कहते  हो  देवी
मानवी  हूँ  मैं  लिए  भाव  सभी

नहीं  चाह  सारी  दुनिया  जीतने  की
हृदय  आकांक्षी  स्नेह  मिले  हों  जिनकी

देवी  भी  भावों  से  होती  है  भरी
मुस्काये  मन  की  बगिया  हो  जब  खिली

मुझे  बस  मानव  बनने  का  ही  दो  सम्मान
न  देवी  कहो  न  गिराओ  लगा  तुच्छ  इल्जाम

11.18pm, 19 nov, 14