ब्लॉग में आपका स्वागत है

हृदय के उदगारों को शब्द रूप प्रदान करना शायद हृदय की ही आवश्यकता है.

आप मेरी शक्ति स्रोत, प्रेरणा हैं .... You are my strength, inspiration :)

Saturday, September 20, 2014

meri peeda tum मेरी पीड़ा तुम




मेरे  होंठ  सूखे, आँखें  नम  हैं
डूबे  तेरी  याद  में  सनम  हम  हैं
6.45pm 23 mar 14

वो    गए  हवाओं  ने है बता  दिया  मुझे
मुझसे  हीअपने  को  छुपाया, है रंज  मुझे
9 pm, 23 mar, 14


एक  वो  जमाना  था  सुबह  हमसे  होती  थी
रात  चिरागों  को  हमने  मिलकर  सुलाया  था
और  आज  तुम  मुझसे  दूर  महफ़िलें  हो सजाते
मेरे  आंसुओं  में  दर्द  मिलेगा  ये  दिन-रात  हैं  बताते
10.11pm, 23 mar, 14


हँसी  को  मेरे  लब  अब  भाते  नही
आती  है  बस  भूले  से  पर  रूकती  नही
दर्द  आकर  लिपटते  है  क्यूँ  जाते  नही
क्यों  मेरे  प्रभु  को  मेरी  प्रीत  रोकती नहीं
3.22pm, 28 mar, 14


मुझे  पता  है  जब  भी  मैं  अपने  साथ  रहूंगी
तुम  हौले  से  मुस्कुराते  मेरे  समीप  चले  आओगे
मेरी  आँखें  बारम्बार  तुम्हे  याद  कर  भर-भर  जाएँगी
मेरी  पीड़ा  से  क्या  तुम  हृदय  को  अछूता  रख  पाओगे

Tuesday, September 2, 2014

chale aao, chale aao चले आओ चले आओ



बहुत बुरा लगता है जब कोई कहता है तुमने दगा दिया
तुम आकर मेरे साथ चलकर जाता दो संग हो, नही दिया

12.59 am, 31 aug, 14

आज भी तेरी आँखों को देख याद करती हूँ
कहा करती थी तुझसे भूरी आँखों वाले दगा देते हैं
तुम कहते थे मेरी आँखें भूरी नही हैं
तो फिर तुम क्यों मुझसे रूठकर दूर चले गए

11.55pm, 30 aug, 14

तुझसे गहरी प्रीत ने यह देखो क्या रंग दिखाया है
मेरी बदरंग चूनर देख जग ने चुनरी का ढेर लगाया है
कहते हैं बदल डालो कि ये चूनर का रंग फीका हो चला
कैसे कहूँ मुझे प्यारी है, उसके नेह में है आंसुओं से धुला

12.11 am, 30 aug, 14

हमने तो कहा था उन्हें हम ही बुरे हैं
अपनी खूबियों का पर्दा हम पर डाल दो

5.29pm, 26 aug, 14

आज फिर बातों ही बातों में तेरा नाम आ गया
मेरे नयन वर्षा के पश्चात पत्तों से झिलमिला उठे 

11.40 am, 22 aug, 14

कहते हो तुम्हे नही था प्यार मुझसे
यही है कहा तुमने भी फिर-फिर मुझसे
जानती हूँ सब झूठ हैं ये तुम्हारी बातें
सपनों में नही थी वो हमारी मुलाकातें

 6.23 pm, 31 july, 14